फ्रांस : इस्लामवादी हमले में एक का सिर कलम

पेरिस, 26 जून (आईएएनएस)। फ्रांस के लियोन शहर के पास स्थित एक गैस कारखाने में शुक्रवार को संदिग्ध इस्लामवादी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि सेंट क्वेंटिन-फेलेवियर स्थित ‘एयर प्रोडक्ट्स’ फैक्ट्री में कई छोटे-छोटे बम फेके गए।

बताया जाता है कि हमलावर इस्लामी संगठन का झंडा लिए थे, जो कि घटनास्थल के पास से ही मिला है।

अधिकारियों ने कहा, “इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।”

आंतरिक मंत्री बर्नार्ड केनेउवे घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री मैनुअल वाल्स ने पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय न्यूज वेबसाइट पर जारी खबरों के मुताबिक, युवक का सिर कलम करने के अलावा इस हमले में कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493