राज्यपाल नरसिम्हन मिले राजनाथ से

नई दिल्ली/हैदराबाद, 26 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच विभिन्न मुद्दों पर विवादों के बीच दोनों राज्यों के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

नरसिम्हन ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की धारा 8 पर चर्चा की। इस मुद्दे पर दोनों ही राज्यों के बीच खींचतान चल रही है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल को दोनों राज्यों के बीच तनाव को तत्काल भाव से समाप्त करने की सलाह दी।

इस बैठक के दौरान केंद्रीय गृह सचिव एल.सी.गोयल भी मौजूद थे। यह बैठक लगभग एक घंटे तक चली। नरसिम्हन ने इससे पहले गृह सचिव से भी चर्चा की और उन्हें हाल ही में हुए वोट के बदले नकद घोटाले और कथित फोन टैपिंग मामले में हो रही गतिविधियों से वाकिफ कराया।

आंध्र प्रदेश सरकार धारा 8 को अमल में लाए जाने की मांग कर रही है, लेकिन तेलंगाना यह कहते हुए इसका विरोध कर रहा है कि हैदराबाद तेलंगाना का अभिन्न हिस्सा है और यहां की कानून व्यवस्था उसके अधीन है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493