फ्रांस की राष्ट्रीय टीम में सिसोको, पायेट की वापसी

पेरिस, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। मोउसा सिसोको और दामित्री पायेट की 2018 विश्व कप के क्वालीफायर मैचों के लिए फ्रांस की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है।

फ्रांस की टीम अक्टूबर में अपने दो क्लालीफायर मैच खेलेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रांसीसी टीम के मुख्य कोच दिदिएर देसचाम्प्स ने बुल्गेरिया और बेलारूस के खिलाफ खेले जाने वाले क्वालीफायर मैचों के लिए 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।

फ्रांस की टीम सात अक्टूबर को बुल्गारिया और 10 अक्टूबर को बेलारूस के खिलाफ क्वालीफायर मैच खेलेगी।

इन दो मैचों के लिए बेंजामिन मेंडी, पॉल पोग्बा और ओउसमाने देम्ब्ले फ्रांस की टीम में शामिल नहीं रहेंगे।

नौ ग्रुप में सबसे ऊपर रहने वाली टीमें सीधे तौर पर विश्व कप फाइनल्स के लिए स्थान हासिल करेंगी, वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली बेहतर आठ टीमों को संघर्ष करना होगा।

रूस में अगले साल फीफा विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493