राष्ट्रपति ने मुंबई भगदड़ की घटना पर शोक जताया

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को मुंबई भगदड़ की घटना पर शोक जताया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, “मुंबई में भगदड़ की वजह से हुई मौतों को लेकर दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं व घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।”

अधिकारियों ने कहा कि मुंबई में शुक्रवार को पश्चिमी रेलवे के परेल-एल्फिंस्टन स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 यात्रियों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493