यूईएफए यूरोपा लीग में कोलोग्ने ने क्रवेना को हराया

बर्लिन, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। कोलोग्ने को यूरोपा लीग के नए फुटबाल सीजन में दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लीग के ग्रुप-एच में गुरुवार रात खेले गए मैच में क्रवेना ज्वेजदा क्लब ने कोलोग्ने को 1-0 से मात दी।

इस मैच में पहले ही हाफ में रिचमोंड बोआके ने गोल कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

क्रवेना भले ही इस मैच में दूसरा गोल लेकर बढ़त हासिल नहीं कर पाई हो, लेकिन उसने कोलोग्ने को भी अपने मजबूत डिफेंस के दम पर दूसरा गोल दागने नहीं दिया और अंत में 1-0 से जीत हासिल की।

इस मैच के बाद कोलोग्ने के मुख्य कोच पीटर स्टोएगेर ने कहा, “हम पहले हाफ में अपनी रणनीति को लागू नहीं कर पाए, लेकिन मेरी टीम ने अच्छा संघर्ष किया। मेरी टीम कभी भी हार नहीं मानती है और परिस्थिति को स्वीकार करती है।”

इस परिणाम के बाद आर्सेनल ग्रुप-एच में शीर्ष पर बरकरार है, वहीं क्रवेना दूसरे, बाटे बोरिसोव तीसरे और कोलोग्ने चौथे स्तान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493