फ्रांस के विदेश मंत्री से मिले चीन के प्रधानमंत्री

ली ने कहा कि चीन सरकार फ्रांस के साथ संबंधों को बेहद महत्व देती है और द्विपक्षीय परमाणु ऊर्जा सहयोग को विस्तार देने, दोतरफा निवेश बढ़ावा देने, तीसरे देश में संयुक्त रूप से बाजार की तलाश करने और क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों में संचार व समन्वय को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।

उन्होंने आयरॉल्त को चीन के आर्थिक व वित्तीय हालात से भी अवगत कराया। ली ने कहा कि चीन का आर्थिक व वित्तीय प्रदर्शन इस साल स्थिर रहा है, साथ ही संरचनात्मक समायोजन व परिवर्तन की रफ्तार भी अच्छी है।

ली ने कहा कि विश्व की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण चीन का विकास अभी भी कई कठिनाइयों व चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493