‘ओलम्पिक की भावना को आत्मसात करेगा रियो’

रियो डी जेनेरियो, 17 मई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक महासंघ (आईएएएफ) के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए का कहना है कि रियो की अद्वितीय अतिथि भावना और गर्मजोशी 2016 रियो ओलम्पिक की सफलता सुनिश्चित करेगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कोए इस समय रियो में हैं। वह यहां ट्रैक एंड फील्ड टेस्ट स्पर्धा का जायजा लेने पहुंचे थे जो सोमवार को खत्म हो गई।

कोए ने सोमवार को रियो 2016 के स्टाफ के साथ सवाल-जवाब में कहा, “मैंने रियो में काफी समय बिताया है। इस शहर की भावना अद्वितीय है।”

उन्होंने कहा, “मैं और मेरी टीम जब सुबह काम से पहले समुद्र तट पर गए तो हमने एक दूसरे को देखकर कहा कि यह भावना ही इस शहर को अग्रणी बनाती है ।”

उन्होंने कहा, ” यह शानदार शहर है जो ओलम्पिक की भावना को आत्मसात करेगा। लोग यहां इन खेलों की से पैदा होने वाली अद्वितीय भावना को देखकर हैरान रह जाएंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493