ओपिनियन वे/बी2एस के सर्वेक्षण के आधार पर नेशनल फ्रंट की नेता मैरिन ली पेन, नोर्ड-पास-डी-कैलेस-पिकार्डी क्षेत्र में जीत दर्ज करने में नाकाम रहीं। यहां रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जेवियर बर्ट्रेड्स ने 57.7 मत हासिल किए हैं।
वहीं, देश के दक्षिणपूर्व में मैरिन की करीबी रिश्तेदार मैरियन मार्कल-ली पेन को भी कंजरवेटिव पार्टी के क्रिस्टन एस्ट्रोसी के हाथों बड़े मतों से हार का सामना करना पड़ा। क्रिस्टन के 53.5 प्रतिशत मतों के मुकाबले मार्कल को 46.5 प्रतिशत मत मिले हैं।
मतदान संस्थानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी पहले दौर में पीछे रही, लेकिन दूसरे दौर की मतगणना में वह 13 में से पांच क्षेत्रों में बढ़त दर्ज करने में सफल रही।
देश में 2017 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने आधार को मजबूत करने के लक्ष्य के साथ रिपब्लिकन पार्टी पांच क्षेत्रों में पहले पायदान पर है।
dharmpath.com dharmpath