बिहार : हत्या मामले में विधायक का अदालत में समर्पण

सिवान, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र में करीब 18 वर्ष पुराने हत्या के एक मामले में आरोपी सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को सिवान की एक अदालत में समर्पण कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुशवाहा ने सिवान के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविन्द सिंह की अदालत में सोमवार को हत्या के एक मामले में समर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि आंदर थाना क्षेत्र के घेराई गांव निवासी शिवजी दुबे की सात जून, 1997 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कुशवाहा को आरोपी बनाया गया था।

आंदर थाने में दर्ज प्राथमिकी संख्या 62/97 के तहत विधायक ने सिवान के जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, परंतु अदालत ने विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खरिज कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि कुशवाहा घटना के समय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वर्तमान समय में कुशवाहा जीरादेई क्षेत्र के विधायक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493