पेरिस, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। एथलेटिक बिलबाओ के डिफेंडर एमेरिक लापोर्टे को पहली बार फ्रांस की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
2018 विश्व कप क्वालीफायर में होलांद और बुल्गेरिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए लापोर्टे को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, फ्रांस की राष्ट्रीय टीम को कोच डिदिएर देसचाम्प्स ने विश्व कप क्वालीफायर में होने वाले अगले दो मुकाबलों में खेलने वाली टीम की घोषणा गुरुवार को की।
फ्रांस की राष्ट्रीय टीम के कोच देसचाम्प्स ने हालांकि, इस बात से साफ इनकार कर दिया कि उन्होंने लापोर्टे को इसलिए टीम में शामिल किया है, क्योंकि स्पेन की राष्ट्रीय टीम उन्हें अपने दल में शामिल करना चाहती थी।
देसचाम्प्स ने कहा कि वह काफी समय से लापोर्टे को खेलता देख रहे हैं।
फ्रांस की राष्ट्रीय टीम :
गोलकीपर : एल्फोंसे अरेओला (पीएसजी/फ्रांस), हुगो लोरिस (टोटेनहम/इंग्लैंड), स्टीव मंडांडा (क्रिस्टल पेलेस/इंग्लैंड)
डिफेंडर : लुकास डिग्ने (बार्सिलोना/स्पेन), लॉरेंट कोसेएन्ले (आर्सेनल/इंग्लैंड), लेविन कुर्वाजा (पीएसजी/फ्रांस), एमेरिक लापोर्टे (एथलेटिक बिलबाओ/स्पेन), जेरेमे मैथ्यू (बार्सिलोना/स्पेन), बाकेरी साग्ना (मैनचेस्टर सिटी/इंग्लैंड), दजिब्रिल सिदिबे (मोनाको/फ्रांस), राफेल वाराने (रियल मेड्रिड/स्पेन)
मिडफील्डर : योहान काबाये (क्रिस्टल पेलेस/इंग्लैंड), एनगोलो कांते (चेल्सी/इंग्लैंड), ब्लेस माटुइदी (पीएसजी/फ्रांस), दिमित्री पायेट (वेस्ट हाम/इंग्लैंड), पॉल पोग्बा (मैनचेस्टर युनाइटेड/इंग्लैंड), मोउसा सिसोको (टोटेनहम/इंग्लैंड)
फारवर्ड : किंग्स्ले कोमान (बायर्न म्यूनिख/जर्मनी), नाबिल फेकिर (लियोन/फ्रांस), केविन गामेरियो (एटलेटिको मेड्रिड/स्पेन), आंद्रे पियरे गिगनाक (टाइगरेस/मेक्सिको), एंटोनी ग्रिएजमान (एटलेटिको मेड्रिड/स्पेन), एंथोनी मार्टियल (मैनचेस्टर युनाइटेड/इंग्लैंड)
dharmpath.com dharmpath