एक समीक्षा पैनल की ओर से गुरुवार को मिली रिपोर्ट के बाद यह सामने आया है कि इन खेलों के आयोजन की लागत तीन खरब येन (29.47 अरब अमेरिकी डॉलर) तक पहुंच सकती है।
इस समीक्षा पैनल को टोक्यो के नवनिर्वाचित गवर्नर युरिको कोइके द्वारा पिछले माह 2020 टोक्यो ओलम्पिक तथा पैरालम्पिक की लागत का मूल्यांकन करने हेतु स्थापित किया गया था।
पैनल की रिपोर्ट से यह सामने आया है कि खेलों के आयोजन की लागत तीन खरब येन तक पहुंच सकती है और इस कारण तैराकी, वॉलीबॉल, नौकायन और अन्य स्थलों पर की योजनाओं पर पुनर्विचार किया जा सकता है, जिसमें नए स्थलों का निर्माण न करना और उनके स्थान पर मौजूदा स्थलों के इस्तेमाल का विकल्प लिए जाने का फैसला शामिल है।
टोक्यो 2020 आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने कथित तौर पर पैनल के सुझाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान की योजनाओं में बदलाव करना काफी मुश्किल होगा।
जापान के उप मुख्य कैबिनेट सचिव कोइची हागिउडा ने मोरी की चिंता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर स्थलों की योजनाओं में बदलाव करना पड़े, तो अंतर्राष्ट्रीय संघों और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के साथ चर्चा को फिर से शुरू करने के लिए काफी काम करना पड़ेगा।
उम्मीद जताई जा रही है कि कोइकी रिपोर्ट का काम एक माह में पूरा करप लेंगे।
dharmpath.com dharmpath