नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। नवरात्रि पर अधिकांश लोग शाकाहारी भोजन पसंद करते हैं, चाहे वे भले ही मांसाहारी हों। ऐसे लोग मन ही मन नवरात्रि जल्द खत्म होने का इंतजार करते हैं। इन सबके लिए अब खुशखबरी लेकर आया है बार-शाला।
बार-शाला ने इन दिनों को ज्यादा खास बनाने के किए अपनी तरह का पहला मेनू तैयार किया है, जिसकी सबसे प्रमुख डिश है नकली मुर्गा और नकली बकरा। इन खास व्यंजन को एक श्रेणी में रखा गया है, जिसका नाम है ‘सोया आसमान’। यह उच्च गुणवत्ता की सोयाबीन से बना है।
इन सब के अलावा बार-शाला में सब्जी-की-उंगल (वेज फिंगर), फ्रांस की उंगल (फ्रेंच फ्राइज), ग्रीन कवाब (हरयाली कवाब) और शम्मी-के कवाब भी मिलेंगे। साथ ही चखने के लिए बसंती सलाद (ग्रीन सलाद), बन्दर चाट (मूंगफली चाट), मुंगेरी चाट (मूंग दाल चाट), जूही चाट (कुरकरे चाट) और बोमोस (वेज मोमोस) भी हैं।
बार-शाला एक हाइपर लोकल बार श्रंखला है, जहां आम पीने वाले को एक आरामदायक व अच्छा अनुभव, वाजिब दामों में मिलता है।
dharmpath.com dharmpath