इस विधेयक में कुछ विशेष परिस्थितियों में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों से फ्रांस की नागरिकता छीनी जा सकेगी।
समाचार पत्र ‘ली फिगारो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस की निचली सदन ने इस विधेयक को पारित कर दिया। इस विधेयक के पक्ष में 162 मत, जबकि विपक्ष में 148 मत पड़े, जबकि 22 सासंद इस मतदान प्रक्रिया से दूर रहे।
विधेयक के मुताबिक, न्यायाधीश द्वारा नागरिकता से वंचित रखना एक अतिरिक्त सजा है, जो देश के मौलिक हितों के उल्लंघन और आतंकवादी गतिविधियों पर लागू है। ली फिगारो के मुताबिक, नागरिकता छीनने के अलावा, न्यायाधीश मताधिकार का अधिकार छीनने, चुनाव लड़ने, सरकारी नौकरी करने जैसे नागरिकता संबंधी अधिकारों से भी वंचित रखा जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath