ब्राजील के रियो ग्रैंडे डो नोर्टे में जीका वायरस की वजह से अप्रैल 2015 को 20 वर्षीय महिला की मौत हो गई। देश में जीका वायरस की वजह से पहले वयस्क व्यक्ति की मौत हालांकि नवंबर में हुई थी। साओ लुइस डी मारानहाओ में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी।
दूसरा मामला उस समय सामने आया, जब अक्टूबर 2015 में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि नवंबर में की गई थी। उसमें डेंगू के लक्षण पाए गए, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन बाद में उसमें जीका की पुष्टि की गई।
प्लेटलेट तेजी से गिरने की वजह से ब्रेन हेमरेज से उसकी मौत हो गई। जीका की वजह से मुश्किल से ही किशोरों और वयस्कों की मौत होती है।
ब्राजील में जीका की वजह से अब तक 76 नवजात शिशुओं की मौत हो चुकी है। सभी नवजातों की मौत माइक्रोसिफेली से हुई है।
dharmpath.com dharmpath