फ्रांस में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए आपात कोष की घोषणा

मैनुएल ने कहा, “सरकार ने आने वाले दिनों में बाढ़ प्रभावित उन लोगों के लिए एक बड़ा आपातकालीन कोष जुटाने का फैसला किया है, जिन्होंने बाढ़ में अपना सब कुछ खो दिया है।”

उन्होंने कहा कि कोष ‘कई लाख यूरो’ का होगा।

मैनुएल ने कहा कि बाढ़ से राज्य को लाखों यूरो का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन करने में कई दिन लगेंगे।

पिछले सप्ताह मूसलाधार बारिश फ्रांस की राजधानी पेरिस और आसपास के क्षेत्रों में भीषण बाढ़ व हजारों लोगों के पलायन का कारण बनी। सीन नदी का जलस्तर शनिवार सुबह अपने अधिकतम स्तर 6.10 मीटर पर पहुंच गया था। नदी का स्तर अब घट गया है।

अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ में चार लोगों की मौत हो गई और अन्य 24 लोग घायल हो गए, जबकि करीब 20,000 लोगों को बाढ़ के कारण अपने घरों को छोड़ना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493