यूरो 2016 के लिए फ्रांस पहुंची वेल्स फुटबाल टीम

टौउर्स (फ्रांस), 7 जून (आईएएनएस)। वेल्स की राष्ट्रीय फुटबाल टीम यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को फ्रांस पहुंच गई।

यूरो 2016 टूर्नामेंट का आगाज 10 जून से हो रहा है, जो 10 जुलाई तक चलेगा।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, वेल्स ने इससे पहले 1958 में स्वीडन में हुए विश्व कप में हिस्सा लिया था।

स्वीडन में हुए विश्व कप में हालांकि वेल्स की टीम को ब्राजील के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण टीम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थी। इसके बाद टीम किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने में असफल रही है।

यूरो 2016 के दौरान रियल मेड्रिड के फारवर्ड गारेथ बेल वेल्स की राष्ट्रीय फुटबाल टीम की कमान संभालेंगे।

वेल्स के अभियान की शुरुआत यूरो 2016 में 11 जून को स्लोवाकिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493