फ्रांस में ब्रिटेन के 100 नागरिकों को जेल

लंदन, 23 जून (आईएएनएस)। फ्रांस में प्रवासी लोगों की तस्करी के अपराध में ब्रिटेन के 100 नागरिकों को भेज जेल भेज दिया गया है। इन लोगों पर पिछले साल फ्रांस के बंदरगाह शहर कैलस के जरिए ब्रिटेन में प्रवासियों की तस्करी करने का आरोप है।

‘बीबीसी’ ने अभियोजन पक्ष के हवाले से बताया कि इनमें से अधिकतर लोगों ने प्रवासियों को अपनी कारों में छिपा रखा था। कैलस क्षेत्र की मुख्य अदालत की उप अभियोजक जूली कोलार्ट ने कहा, “पिछले दो सालों में तस्करी में ब्रिटेन के लोगों की संलिप्ता बढ़ रही है। ये तस्कर समूह प्रवासियों को अपनी कारों में छिपाकर यहां से वहां ले जाते हैं। इसके एवज में प्रवासी इन्हें अधिक धनराशि का भुगतान भी करते हैं, क्योंकि इससे उनका ब्रिटेन पहुंचना सुनिश्चित हो जाता है।”

हाल ही में एक ऐसे ही मामले में बसीर हाजी को 12 महीने कैद की सजा हुई थी। वह दो इराकी नागरिकों को कैलस से अपनी कार में छिपाकर ले जा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493