‘मिस टनकपुर..’ पर बेमतलब विवाद : कापड़ी

नोएडा, 23 जून (आईएएनएस)। निर्देशक विनोद कापड़ी ने अपनी फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ से खाप पंचायत को नाराज कर दिया है। लेकिन उनका कहना है कि पंचायत की ओर से दर्ज कराई आपत्ति ‘बेमतलब’ है।

फिल्म गांव के एक रौबदार व्यक्ति द्वारा गलती से एक व्यक्ति को ‘मिस टनकपुर’ नामक एक भैंस से दुष्कर्म करने का आरोपी बनाने की कहानी है। यह रौबदार व्यक्ति खाप पंचायत के साथ मिलकर आरोपी को भैंस से शादी करने का तुगलकी फरमान सुनाता है।

प्रचार के लिए ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ की टीम सोमवार को आईएएनस कार्यालय पहुंची। फिल्म में ओम पुरी, संजय मिश्रा, अनु कपूर, रवि किशन, राहुल बग्गा और ऋषिता भट्ट हैं।

कापड़ी ने आईएएनएस को बताया, “विवाद बिल्कुल बेमतलब है। मुझे नहीं लगता कि फिल्म में कुछ भी ऐसा है, जो समाज के लिए दिक्कत का कारण बने। अगर फिल्म में कुछ गलत होता, तो सेंसर बोर्ड आपत्ति दर्ज कराता और फिल्म पास नहीं करता।”

उन्होंने सेंसर बोर्ड की तारीफ में कहा, “सरकार ने एक बेहद विश्वसनीय संस्था बनाई है, जिसमें बैठे लोग भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली विषय सामग्री को हरी झंडी नहीं देते।”

‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ 26 जून को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493