फ्रांस में भिक्षुओं के आवास में महिला की हत्या

पेरिस, 25 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिणी फ्रांस में भिक्षुओं के आवास में घुस कर हथियारबंद व्यक्ति ने एक महिला की हत्या कर दी।

फ्रांसीसी मीडिया की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता मोंटफेरियर सुर लेज में स्थित इस आवास में सुरक्षा कर्मी थी। उनकी रात 10 बजे चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला का शव भूतल पर मिला।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस के दैनिक समाचार पत्र ‘ली फिगारो’ ने अपनी ऑनलाइन रिपोर्ट में कहा है कि हमलावर अकेला था और उसके पास एक राइफल भी थी। अधिकारियों को फिलहाल हमले के मकसद का पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय प्रेस ने बताया कि इस आवास में 59 सेवानिवृत्त भिक्षु रहते हैं, जिन्होंने अफ्रीका में कुछ काम किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493