शाहरुख ने आलिया से कहा, बुरा होना अच्छा है

मुंबई, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म ‘डियर जिंदगी’ के सह-कलाकार शाहरुख खान ने सलाह दी है कि बुरा बनना अच्छी बात है।

अभिनेत्री ने टीवी कार्यक्रम ‘यार मेरा सुपरस्टार’ के दौरान अपने और शाहरुख के बीच हुई बातचीत के बारे में बताया। इसके दूसरे संस्करण की मेजबानी रेडियो जॉकी संगीता कर रही हैं।

इसमें आलिया ने बताया कि शाहरुख बचपन से उनके क्रश थे।

फिल्म ‘डियर जिंदगी’ के ट्रेलर में शाहरुख आलिया के किरदार को महत्वपूर्ण सलाह देते नजर आए।

जब संगीता ने उनसे पूछा कि क्या वास्तविक जीवन में शाहरुख ने आपको सलाह दी है? इस पर आलिया ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा कि बुरा बनना भी अच्छी बात है। क्योंकि मैं दुनिया के लिए बहुत अच्छी हूं।”

फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में आलिया महत्वकांक्षी फिल्म निर्माता के किरदार में हैं, जबकि शाहरुख मनोचिकित्सक जहांगीर खान की भूमिका में हैं।

इस फिल्म का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया है। इसमें अली जफर, आदित्य राय कपूर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

आलिया, शाहरुख वाले इसका प्रकरण का प्रसारण शनिवार को जूम चैनल पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493