फ्रांस के आंतरिक मामलों के मंत्री मैथियस फेकल ने कहा कि फ्रांस पुलिस ने मंगलवार तड़के दो लोगों को राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर आतंकवादी हमले की योजना बनाने के संदेह में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये दोनों ही लोग फ्रांस के नागरिक हैं जिनकी उम्र 23 और 29 उम्र है।
मार्सिले की एक इमारत में चले तलाशी अभियान में हमले को अंजाम देने के लिए उपयोग में आने वाली सामग्री भी बरामद हुई है।
फेकल ने सरकार की आतंकवाद के खिलाफ जंग के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति चुनाव की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
देश में दो चरणों 23 मई और सात मई को राष्ट्रपति चुनाव होने है। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से 50,00 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath