पेरिस, 12 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के बेयोने में एक औद्योगिक इलाके में गुरुवार को दो विस्फोटों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। विस्फोटों का कारण गैस का रिसाव बताया जा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी रेडियो ‘फ्रांस इंफो’ ने नगर निगम के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि दुर्घटना शहर के उत्तर में सेक इलाके में हुई।
dharmpath.com dharmpath