घूमने के शौकीन हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा घूमने के बेहद शौकीन हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान विभिन्न संस्कृतियों, अलग-अलग लोगों और उनके खानपान के बारे में जाना है।

सिद्धार्थ ने यहां 5वीं लोनली प्लैनेट मैगेजीन ट्रेवल अवार्ड्स में कहा, “मुझे यात्रा करना बेहद पसंद है। व्यक्ति के लिए घूमना बेहद जरूरी है। इससे आप बहुत कुछ सीखते हैं और आपके व्यक्तित्व का विकास होता है।”

उन्होंने बताया, “मेरे पिता मर्चेट नेवी में थे, इसलिए मुझे विभिन्न बंदरगाहों पर जाने का मौका मिला, समुद्र की यात्रा से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, मैंने अलग-अलग लोगों, संस्कृतियों, खानपान, कपड़े देखे। मुझे लगता है कि इसने ही आज मेरा व्यक्तित्व बनाया है।”

‘कपूर एंड सन्स’ के अभिनेता का कहना है कि यात्रा करना सभी के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा, “जब भी मुझे मौका मिला, कहीं ना कहीं जाना चाहा, लेकिन आजकल मैं काम में व्यस्त हूं तो नहीं घूम सकता।”

सिद्धार्थ ने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज के साथ अपनी एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493