मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। दमदार अदाकारी व साफगोई के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान ने विवादों में चल रहीं कंगना रनौत पर व्यंग्य किया है। उन्होंने आसानी से फिल्म ठुकराने की उनकी आदत पर चुटकी ली और यहां तक कहा कि अब कंगना पहुंच से बाहर हो गई हैं, क्योंकि वह बहुत बड़ी हो गई हैं।
‘फैशन’, ‘क्वीन’ व ‘तनु वेड्स मनु रिटनर्स’ जैसी हिट फिल्में दे चुकीं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना का हौसला आजकल सातवें आसमान पर हैं। नामचीन सितारों की मौजूदगी वाली फिल्में आसानी से ठुकरा रही हैं। उन्होंने इरफान खान की मौजूदगी वाली फिल्म ‘डिवाइन लवर्स’ से भी हाथ वापस खींच लिए हैं।
इरफान हाल में अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के ट्रेलर लांच पर मौजूद थे। इस दौरान उनसे कंगना का ‘डिवाइन लवर्स’ होने के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, “मालूम नहीं ‘डिवाइन लवर्स’ बन रही है या नहीं। अब कंगना पहुंच से बाहर हो गई हैं, क्योंकि वह बहुत बड़ी हो गई हैं।”
सुनने में आया है कि कंगना के ‘डिवाइन लवर्स’ छोड़ने के बाद उस भूमिका के लिए अभिनेत्री जरीन खान से संपर्क किया गया है।
dharmpath.com dharmpath