पेरिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)| पेरिस में चार्ली हेब्दो पत्रिका के कार्यालय में 12 लोगों की हत्या करने वाले तीन बंदूकधारियों की धड़पकड़ के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके नाम भी जारी कर दिए गए हैं। पत्रिका के संपादक सहित आठ पत्रकार और दो पुलिसकर्मी इस घटना में मारे गए हैं। पुलिस ने संदिग्धों के नाम बताए हैं, जिनमें दो भाई भी हैं।
पुलिस द्वारा जारी किए गए नाम हमयद मुराद, सैद कोआची और चीरफ कोआची हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीरफ कोआची को 2008 में कुछ जिहादियों को इराक भेजने वाले आतंकवादी संगठन से संबंध रखने के आरोप में तीन साल की कैद हुई थी।
बीबीसी के अनुसार, राजधानी के बाहर और पूर्वी शहर रेम्स में पुलिस अभियान चलाया जा रहा है।
रेम्स शहर में शीर्ष कमांडो व्यापक अभियान चला रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने कोई भी सूचना देने से इंकार किया है।
देशभर में इस हमले के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं, जो कि कई दशकों में फ्रांस में हुआ सबसे घातक हमला था।
राष्ट्रपति फ्रांस्वा होलांद ने गुरुवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
dharmpath.com dharmpath