पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।
पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में मंगलवार को खेले गए मैच में 10वीं विश्व वरीयता प्राप्त ज्वेरेव को स्पेन के टेनिस खिलाड़ी फर्नाडो वर्डास्को ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
विश्व के 37वीं वरीयता प्राप्त वर्डास्को ने ज्वेरेव को दो घंटे 52 मिनट तक चले लंबे मैच में 6-4, 3-6, 6-4, 6-2 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
वर्डास्को ने अफने अब तक के करियर में एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है। ऐसे में 10वीं विश्व वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराना उनके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।
dharmpath.com dharmpath