मंगलवार को आलापुर थाना क्षेत्र के इंदईपुर बाजार में रामनगर की तरफ से बसखारी की ओर जा रही मारुती कार ने खरीददारी करने निकले अछती गांव निवासी महेंद्र उनकी पत्नी गीता, रिश्तेदार रीता, किरन, व आशीष को रौंद दिया। सभी को काफी चोटें आई हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछाकर वाहन को चालक सहित पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
थानाध्यक्ष देवीचरन गुप्ता ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वाहन चालक हिरासत में है।
dharmpath.com dharmpath