फ्रेंच ओपन : उलटफेर का शिकार हुईं केर्बर

पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार जर्मनी की एंगलिक केर्बर रविवार को उलटफेर का शिकार होकर फ्रेंच ओपन से बाहर हो गई हैं।

महिला एकल वर्ग के पहले दौर में केर्बर को रूस की एकातेरीना माकारोवा ने हराया।

विश्व की 40वीं वरीयता प्राप्त माकारोवा ने एक घंटे 22 मिनट तक चले मैच में केर्बर को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से मात देकर न सिर्फ दूसरे दौर में प्रवेश किया बल्कि इस साल के सबसे बड़े उलटफेर को अंजाम दिया।

इससे पहले, चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने टेनिस कोर्ट पर शानदार वापसी करते हुए क्ले कोर्ट के इस सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

विश्व की 16वीं वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने एक घंटे 13 मिनट तक चले मैच में 85वीं विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी जूलिया बोसेरेप को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493