मप्र : सीआईएसएफ के जवानों ने की चोरल नदी की सफाई

खरगोन, 28 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में चल रहे नदियों के सफाई अभियान के क्रम में रविवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लगभग ढाई हजार जवानों ने रविवार को खरगोन जिले में चोरल नदी की सफाई का अभियान चलाया।

चोरल नदी के पास से गुजरते वक्त सीआईएसएफ के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमराज गुप्ता ने जब गंदगी देखी, तो उन्होंने नदी की सफाई कराने का मन बनाया।

गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने चोरल नदी में गंदगी देखी तो उसकी सफाई की योजना बनाई। उसी के तहत रविवार को सीआईएसएफ के जवानों को बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ के लगभग ढाई हजार जवानों ने रविवार की सुबह से चोरल नदी की सफाई का अभियान चलाया और लगभग पांच किलोमीटर तक नदी की सफाई की।

चोरल नदी है जो आगे जाकर नर्मदा से मिलती है। राज्य में नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त कर अविरल बनाने के लिए नमामि देवी नर्मदा सेवा यात्रा निकाली गई थी और अब नर्मदा सेवा मिशन शुरू किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493