पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में बंधक बनाए गए फ्रांसीसी नागरिक को रिहा कर दिया गया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने नागरिक को रिहा किए जाने की सराहना की है और नागरिक की रिहाई में लगे सभी पक्षों को, खासकर कांगों के अधिकारियों को बधाई दी।
मैक्रों ने फ्रांसीसी नागरिक को रिहा कराने के लिए कांगों के अधिकारियों द्वारा दिखाई गई तत्परता और उनकी कार्यवाहियों की प्रभावोत्पादकता के लिए उन्हें खासतौर पर सराहा।
कनाडा की खनन कंपनी ‘बानरो’ में नौकरी करने वाले फ्रांसीसी नागरिक को एक स्थानीय हथियारबंद समूह ने एक मार्च को बंधक बना लिया था।
फ्रांसीसी नागरिक के अलावा चार अन्य व्यक्तियों को भी बंधक बनाया गया था, जिसमें तंजानिया का एक नागरिक और कांगो के तीन नागरिक शामिल थे।
dharmpath.com dharmpath