पेरिस, 8 जून (आईएएनएस)। लातविया की टेनिस खिलाड़ी जेलेना ओस्टापेंको ने गुरुवार को लाल बजरी पर खेले जा रहे साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के महिला एकल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली।
ओस्टापेंको ने स्विट्जरलैंड की टिमए बाकसिन्ज्की को सेमीफाइनल मुकाबले में मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई।
ओस्टापेंको को फाइनल में जाने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। उन्होंने टिमए को दो घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (7-4), 3-6, 6-3 से मात दी।
दोनों खिलाड़ियों ने आठ-आठ ब्रेक प्वाइंट हासिल किए। पहला सेट हारने के बाद टिमए ने वापसी की और दूसरा सेट अपने नाम करते हुए मुकाबला तीसरे सेट में ले गईं। अंतिम सेट में ओस्टापेंको ने बाजी मारी और फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में उनका सामना चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा और रोमानिया की सिमोना हालेप के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath