फ्रेंच ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे फेडरर

पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने गुरुवार को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

दूसरे वरीय फेडरर ने सुजाने लेंगलेन कोर्ट में हुए पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स को 6-2, 7-6(1), 6-3 से हराया।

फेडरर ने सीधे सेटों में जीत हासिल कर तीसरे दौर में प्रवेश किया, हालांकि मैच के बाद उन्होंने कहा कि वास्तव में मैच काफी कठिन था।

फेडरर अब तीसरे दौर में बोस्निया के डामिर जूमहुर के खिलाफ खेलेंगे। जुमहुर ने दूसरे दौर में साइप्रस के मार्कोस बघदातिस को 6-4, 6-3, 4-6, 6-2 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493