पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। स्पेनिश टेनिस स्टार गुर्लेमो गार्सिया लोपेज यहां जारी फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
लोपेज ने रविवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में लक्जमबर्ग के जाइल्स मुलर को हराया।
पैर में तकलीफ के बावजूद लोपेज ने मुलर को 7-6 (4), 6-7 (2), 6-3, 6-2 से हराया।
यह मैच तीन घंटे 27 मिनट चला।
अगले दौर में लोपेज का सामना अर्जेटीना के मार्को ट्रुंगेलेटी और फ्रांस के क्वेंटीन हेल के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath