फ्रेंच ओपन : दूसरे दौर में पहुंचे अर्जेटीना के किकर

पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी निकोलस किकर यहां जारी विश्व के अग्रणी क्ले कोर्ट टूर्नामेंट-फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

किकर ने मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में बोस्निया के दामिर जुमहुर को हराया। चार सेट तक चले मुकाबले में किकर को जीत मिली।

किकर ने पहला सेट 6-3 से जीतने के बाद दूसरा सेट 2-6 से गंवा दिया लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए वह 6-3, 6-4 से जीत हासिल करने में सफल रहे।

किकर को यह मैच जीतने में दो घंटे 13 मिनट लगे। अगले दौर में किकर का सामना विश्व के 23वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी उरुग्वे के पाब्लो चिवास से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493