पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है।
पोटरो ने मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में अपने ही देश को गुइडो पेल्ला को हराया। पोटरो ने यह मैच 6-2, 6-1, 6-4 से जीता।
अगले दौर में पोटरो का सामना स्पेन के निकोलस अल्माग्रो और साइप्रस के मार्कस बघदातिस के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
dharmpath.com dharmpath