विश्वविधालय में आयोजित समारोह में राम नाईक ने कहा, “आबादी के लिहाज से विश्व के चार देश, केवल उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। 2025 तक भारत सबसे युवा देश होगा। युवा हमारे देश की पूंजी हैं, जिन्हें अच्छे ढंग से शिक्षित करना शिक्षण संस्थाओं का दायित्व है। देश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को शिक्षित करके उचित मार्गदर्शन देना होगा।”
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा, “विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे एवं नए पदों का सृजन होगा। शिक्षकों की पदोन्नति पर विचार करते हुए विसंगतियों को दूर करने के लिए अधिनियम में संशोधन भी किया जाएगा। इसके लिए एक समिति भी गठित की जा रही है। हर विश्वविद्यालय अपनी आवश्यकता के अनुसार अपनी प्राथमिकताएं तय करे। शैक्षिक रूप से पिछड़े लोगों को आधुनिक शिक्षा देकर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास हो। शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी जरूरी है।”
विश्वविद्यालय के कुलपति खान मसूद खान ने कहा, “हमें विश्वास है कि विश्वविद्यालय की जो भी समस्याएं हैं उनके निस्तारण के लिए राज्यपाल एवं शासन स्तर पर वार्ता कर शीघ्र ही रास्ता निकाला जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath