पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के एंडी मरे ने शुक्रवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल में अपना मुकाबला जीत चौथे दौर में जगह बना ली। उन्होंने तीसरे दौर में इवो कार्लोविक को 6-1, 6-4, 7-6(3) से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
मरे को इस टूर्नामेंट के पहले और दूसरे दौर में काफी संघर्ष करने के बाद जीत हासिल हुई थी।
मरे इस मैच में आत्मविश्वास से भरे हुए थे और उन्होंने एक भी सेट गंवाए बिना जीत हासिल की।
एक अन्य पुरुष एकल मुकाबले में कनाडा के मिलोस राओनिक ने तीसरे दौर में स्लोवाकिया के अंद्रेज मार्टिन को मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।
राओनिक ने मार्टिन को दो घंटे 41 मिनट चले मुकाबले में 7-6 (4), 6-2, 6-3 से मात दी।
dharmpath.com dharmpath