राफेल नडाल फ्रेंच ओपन से बाहर

पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। नौ बार के फ्रेंच ओपन विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने कलाई में चोट के कारण फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।

पेरिस, 27 मई (आईएएनएस)। नौ बार के फ्रेंच ओपन विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने कलाई में चोट के कारण फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।

गुरुवार को ग्रैंड स्लैम मुकाबलों में अपनी 200वीं जीत दर्ज करने वाले नडाल ने कहा कि वह दूसरे दौर में फाकुंडो बागनिस के खिलाफ इंजेक्शन लेकर खेले थे।

नडाल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, “मेरी कलाई में चोट है। गुरुवार को मैं इंजेक्शन लेकर कोर्ट पर उतरा था। मैं खेल सकता हूं, लेकिन कल रात से मुझे ज्यादा दर्द हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “शुक्रवार को मुझे लगा कि मैं अपनी कलाई हिला नहीं पा रहा हूं।”

नडाल को हालांकि उम्मीद है कि वह अगले महीने शुरू होने वाले विंबलडन से पहले फिट हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493