फ्रेंच ओपन में कुर्टेन, नवरातिलोवा प्रदान करेंगे ट्रॉफी

पेरिस, 30 मई (आईएएनएस)। टेनिस दिग्गज गुस्तावो कुर्टेन और मार्टिना नवरातिलोवा इस समय जारी वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम ओपन टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन में अगले सप्ताहांत पर पुरुष एकल और महिला एकल वर्ग के ट्रॉफी प्रदान करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फ्रेंच टेनिस महासंघ(एफएफटी) के हवाले से कहा कि कुर्टेन सात जून को पुरुष एकल खिताब के विजेता के ‘कप डेस मस्केटियर्स’ कप प्रदान करेंगे, जबकि नवरातिलोवा छह जून को महिला एकल खिताब की विजेता को ट्रॉफी प्रदान करेंगी।

कुर्टेन रोलां गैरो की लाल बजरी पर 1997, 2000 और 2001 में तीन बार विजेता रहे हैं, जबकि नवरातिलोवा ने करियर में कुल 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं, जिनमें दो फ्रेंच ओपन खिताब भी शामिल हैं।

नवरातिलोवा 1982 और 1984 में फ्रेंच ओपन विजेता रहीं। इसके अलावा नवरातिलोवा के नाम महिला युगल वर्ग में 31 ग्रैंड स्लैम खिताब और मिश्रित युगल वर्ग में चार ग्रैंड स्लैम खिताब भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493