पेरिस, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और लिएंडर पेस साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के मिश्रित युगल वर्ग में अपने-अपने मुकाबले जीत सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
सानिया और उनके जोड़ीदार क्रोएशिया के इवान डोगिग ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में चीनी ताइपे की जान चान और बेलारूस की मैक्स मिर्नी की जोड़ी को 6-1, 3-6, 10-6 से हराया।
पेस और उनकी स्विट्जरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने पांचवीं वरीय ब्रूनो सोएरेस और एलेना वेसनिना की जोड़ी को 6-4, 6-3 से मात दी।
पेस और हिंगिस की जोड़ी ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए पूरे मैच पर पकड़ बनाए रखी।
इससे पहले सानिया और डोगिग की जोड़ी ने अपना मुकाबले के पहले सेट में आसानी से जीत हासिल की। पहले सेट में इस जोड़ी ने 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद इस जोड़ी को 6-1 से सेट जीतने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
दूसरे सेट में चान और मैक्स ने जोरदार वापसी की और 4-1 की बढ़त ले ली, लेकिन सानिया-डोगिग की जोड़ी ने पलटवार करते हुए स्कोर 3-5 कर दिया।
सेट टाई ब्रेकर में पहुंचा जहां एक बार फिर कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन सानिय-डोगिग की जोड़ी ने 10-6 से सेट अपने नाम करते हुए मैच भी अपनी झोली में डाला।
dharmpath.com dharmpath