उप्र : रालोद में सचिव बने पूर्वांचल बनाओ दल के अध्यक्ष

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने पूर्वाचल राज्य बनाओ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोरखपुर निवासी सुधाकर पांडेय को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया है।

उन्होंने बताया कि डॉ. पांडेय पूर्व में ही पूर्वाचल राज्य बनाओ दल का राष्ट्रीय लोकदल में विलय कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ. पांडेय पृथक पूर्वाचल राज्य के लिए कई वर्ष से मुहिम चला रहे हैं तथा पूर्वांचल राज्य के लिए कई बड़े आंदोलन भी कर चुके हैं।

चौहान ने प्रदेश कार्यकारिणी में भी कई नेताओं को जगह देकर जिम्मेदारी सौंपी है। मुजफ्फरनगर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद रामचंद्र विकल की बेटी रमा नागर को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

बुलंदशहर के वीरेंद्र लौर को भी प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त चौहान ने बस्ती जनपद के राजा ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश सचिव तथा शामली के पूर्व विधायक चौधरी बलबीर सिंह एवं लखनऊ के राम नारायन अवस्थी को प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य बनाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493