ठाणे में 2 नेपाली सुरक्षाकर्मियों की हत्या

ठाणे (महाराष्ट्र), 2 जून (आईएएनएस)। टिटवाला शहर में काम करने वाले दो नेपाली सुरक्षा गार्ड की गुरुवार को हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों चचेरे भाई थे।

जांच अधिकारी वेंकट अंधाले ने बताया, “दोनों सड़क पर जा रहे थे, तभी बदमाशों के एक समूह ने लाठी, डंडे और तेज हथियार से उन पर हमला कर बुरी तरह पीटा और पास की एक गली में घसीट कर छोड़ दिया।”

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने घटनास्थल से भागने से पहले दोनों भाइयों में से एक के निजी अंगों के टुकड़े कर दिए।

मरने वालों की पहचान राजू सोनार (25) और मदन सोनार (26) के रूप में की गई है। वह शहर के महरालपड़ा इलाके में काम करते थे।

घटना के कारण औद्योगिक शहर और उसके आसपास के इलाकों में सनसनी फैली हुई है।

वेंकट अंधाले ने बताया कि तीन प्रमुख संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है। इसके साथ इस घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493