फ्रेंच लीग : एम्बाप्पे का 20वां गोल, पीएसजी ने मोंटेपेलियर को हराया

पेरिस, 21 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग के 24वें दौर के मुकाबले में बुधवार रात यहां मोंटेपेलियर के खिलाफ 5-1 की दमदार जीत दर्ज की। युवा खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे ने इस मैच में भी गोल किया जो इस सीजन लीग में उनका 20वां गोल है।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के बाद तालिका में शीर्ष पर काबिज पीएसजी के 65 अंक हो गए हैं जबकि मोंटेपेलियर 38 अंकों के साथ छठे स्थान पर बना हुआ है। एम्बाप्पे सभी प्रतियोगिताओं में इस सीजन अब तक कुल 25 गोल किए हैं।

पार्क डेस प्रिंसेस स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल 13वें मिनट में लेयविन कुर्जावा ने किया।

मेहमान टीम वापसी करने में कामयाब रही और 31वें मिनट में फ्लोरेंट मोलेट ने फ्री-किक के जरिए बराबरी का गोल किया। पहला हाफ समाप्त होने से पहले पीएसजी ने दोबारा बढ़त बना ली। इस बार एंजल डी मारिया ने फ्री-किक के जरिए धमाकेदार गोल किया।

दूसरा हाफ पूरी तरह से पीएसजी के नाम रहा। 73वें मिनट में पेटर स्कूलेटिक और पांच मिनट बाद विटोरिनो हिल्टन के ओन गोल ने पीएसजी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

एम्बाप्पे ने 79वें मिनट में मैच का आखिरी गोल दागा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493