फ्रेंच लीग : टुलूस ने पीएसजी को बराबरी पर रोका

पेरिस, 20 फरवरी (आईएएनएस)। लीग-1 के मौजूदा चैम्पियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को रविवार को टुलूस के हाथों गोलरहित ड्रॉ खेलना पड़ा।

इस टीम ने चैम्पियंस लीग में हाल ही में बार्सिलोना को 4-0 से हराया था लेकिन वह अपने घर में टुलूस जैसी औसत टीम को नहीं हरा सकी।

पीएसजी की टीम सभी प्रतियोगिताओं में बीते 13 मैचों से अजेय है।

रविवार को ही सेंट इटीन को इस सप्ताह की दूसरी हार मिली। उसे मोंटपीलर ने 2-1 से हराया। इसी दिन बोर्डक्स ने गुइगैम्प को 3-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493