फ्रेस्का जूसेस ने लांच किया 160 मिलीलीटर का बोतल

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। फ्रेस्का जूसेस ने फ्रूटजूस सेगमेंट में 160 मिलीलीटर पेट बोतल के लांच की घोषणा की। कम्पनी ने फिलहाल मैंगो फ्लेवर का पेट बोतल लांच किया है। इस सेगमेंट में कम्पनी के पास 10 अन्य फ्लेवर मौजूद हैं।

कम्पनी ने अपने नए पेट बोलत फ्रूट जूस रेंज की कीमत 10 रुपये रखी है।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि फ्रेस्का फ्रूट जूस दुनिया भर से लाए गए चुनिंदा फलों से बनते हैं और ये काफी समय तक खराब नहीं होते। साथ ही ये काफी समय तक ताजा और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर रहते हैं।

बयान के अनुसार, फ्रेस्का फ्रूट जूस बेहतरीन एंटी-आक्सीडेंट होते हैं और इनमें पोषक तत्व, विटामिन-ए, विटामिन-बी, (बी1, बी2 और बी3), विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और पोटैसियम की भरपूर मात्रा होती है।

बयान के अनुसार, फ्रेस्का जूस 11 फ्लेवर में उपलब्ध हैं। इनमें एक्जाटिक सेब जूस, नींबू जूस, शिकंजी, मेंगो जूस, लिची जूस, आम पन्ना जूस, अनार जूस,अमरूध जूस, अन्नास जूस और मिक्सड फ्रूट जूस शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493