मेड्रिड, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले गोलकीपर क्लाउडियो ब्रावो ने कहा है कि वह कैम्प नाउ स्टेडियम में वापस लौटने और बार्सिलोना का सामना करने के लिए तैयार हैं।
ब्रावो ने पिछला सत्र स्पेन के क्लब बार्सिलोना के साथ ही खेला था। 19 अक्टूबर को सिटी को स्पेनिश क्लब यूईएफए चैम्पियंस लीग के मुकाबले में आमने-सामने होंगे।
ब्रावो ने बार्सिलोना को छोड़कर सिटी के साथ दो करोड़ डालर में चार साल का करार किया है।
उन्होंने सोमवार को यूईएफए से साक्षात्कार में कहा, “इस मैच के लिए मैं उत्सुक हूं। यह उसी तरह है जब मैं बार्सिलोना के लिए खेलते हुए रियल सोसीदाद के खिलाफ होने वाले मैच का इंतजार करता था। यह विशेष मौका है और ऐसे समय आपके दिमाग में काफी सारी चीजें चलती हैं। यह विशेष है और यह मेरे साथ दोबारा होने जा रहा है।”
dharmpath.com dharmpath