लॉस एंजेलिस, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के रॉक बैंड ईगल्स के गिटारवादक ग्लेन फ्रे को 58वें सालाना ग्रैमी अवार्ड समारोह में मरणोपरंता सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर ईगल्स बैंड के सदस्य और दिवंगत के मित्र जैक्सन ब्राउनी ईगल बैड के मशहूर गाने पर प्रस्तुति देंगे।
छह बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता फ्रे की कुछ स्वास्थ्य कारणों से पिछले महीने मौत हो गई थी।
एक बयान के मुताबिक, इस विशेष मौके पर आठ बार के ग्रैमी विजेता और वर्तमान में नामांकित डॉन हेन्ली, बर्नी लियडन, टिमोथी बी स्मिथ और जो वाल्श दिवंगत फ्रे के लिए कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।
रिकार्डिग एकेडमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नील पोर्टनाउ ने कहा, “ग्लेन फ्रे का असामयिक निधन पूरे संगीत समुदाय के लिए एक बड़ा नुकसान था।”
यह कार्यक्रम 15 फरवरी को लॉस एंजेलिस के स्टेपल्स सेंटर में आयोजित होगा। 16 फरवरी को इसका सजीव प्रसारण भारत के वीएच1 चैनल पर किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath