फ्लाई दुबई विमान दुर्घटना का कारण खराब मौसम : जांचकर्ता

पूर्व सोवियत संघ की एक नागरिक उड्डयन निगरानी निकाय इंटरस्टेट एविएशन कमेटी (आईएसी) ने कहा, “उपलब्ध सूचनाओं के मुताबिक, विमान के पायलटों के पास वैध लाइसेंस व अन्य उचित कागजात थे और उन्होंने जरूरत के सभी प्रशिक्षण लिए थे और पर्याप्त उड़ान अनुभव था।”

उल्लेखनीय है कि दुबई एविएशन कॉरपोरेशन (फ्लाई दुबई) का विमान (एफजेड 981) संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से दक्षिण-पश्चिमी रूस के रोस्तॉव-ऑन-दोन जा रहा था और उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 62 लोगों की मौत हो गई थी।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि विमान मैन्युअल ढंग से उतर रहा था और ऑटो पायलट मोड डिस्कनेक्ट था। साथ ही मौसम भी बेहद खराब था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493