मेट्रो व्यावसायिक संस्थाओं के लिए एक रोल मॉडल : श्रीधरन

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) देश में अन्य व्यावसायिक संस्थाओं के लिए अपने मार्गदर्शक सिद्धांतों की वजह से एक रोल मॉडल है। पूर्व कार्यकारी निदेशक ई. श्रीधरन ने शुक्रवार को यह बातें कही।

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) देश में अन्य व्यावसायिक संस्थाओं के लिए अपने मार्गदर्शक सिद्धांतों की वजह से एक रोल मॉडल है। पूर्व कार्यकारी निदेशक ई. श्रीधरन ने शुक्रवार को यह बातें कही।

श्रीधरन जो कि मेट्रोमैन के नाम से लोकप्रिय हैं, ने कहा, “डीएमआरसी अपनी अनूठी कार्यसंस्कृति, मूल्यों के लगातार पालन और दैनिक कामकाज में नैतिकता के कारण देश के दूसरे व्यावसायिक संस्थाओं के लिए रोल मॉडल है।”

वे यहां व्यापार जगत के प्रमुखों के लिए आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला ‘नैतिकता और ईमानदारी के साथ कारोबार’ में भाग लेने आए थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो के चार प्रमुख सिद्धांत हैं समय की पाबंदी, समग्रता, पेशेवर क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी। उन्होंने व्यापार जगत में मूल्यों और नैतिकता के गिरते मानकों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी व्यावसायिक संस्थान के प्रमुख को अपने कामकाज में नैतिकता, मूल्य और अखंडता को समाहित करना चाहिए ताकि वह अपने कर्मचारियों में एक रोल मॉडल के रूप में उभर सके।

श्रीधरन ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए कहा, “अगर एक उद्यमी या नौकरशाह शीर्ष नैतिक मूल्यों का पालन करता है और नैतिकता के साथ कोई समझौता नहीं करता तो कोई भी व्यक्ति उसे हानि नहीं पहुंचा सकता।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493