रियो डी जेनेरियो, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व स्ट्राइकर लियांड्रो दामियाओ ने रियो डी जनेरियो के फुटबाल क्लब फ्लामिंगो से एक साल के ऋण आधारित करार के लिए हामी भर दी है।
दामियाओ को सांतोस से ऋण पर फ्लामिंगो में शामिल किया जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समाचार पत्र ‘ग्लोबो’ की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि दामियाओ को फ्लामिंगो में 180,000 डॉलर वेतन के रूप में मिलेंगे। वह इस माह 26 वर्ष के हो जाएंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि इस सौदे की घोषणा इस सप्ताह आधिकारिक रूप से कर दी जाएगी।
ब्राजील के आक्रामक खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले दामियाओ पिछले कुछ वर्षो से खराब फार्म में चल रहे हैं और चोटों से भी जूझते रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath